Breaking News

[getBreaking results="7" label="recent"]

जौनपुर के राजनीतिक धरोहर को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

जौनपुर के राजनीतिक धरोहर को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
  • पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर राज्यसभा के लिये प्रत्याशी घोषित

अजय पाण्डेय/शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिये पूर्व सांसद एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर को अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुये उम्मीदवार घोषित कर दिया। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरूण चुग सांसद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री सोनकर सहित कुल 10 लोगों को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लगभग 4 दशक के राजनीतिक सफर में उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्व सम्भालने के साथ चुनाव राजनीति में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कुल मिलाकर लोगों का कहना है कि भाजपा ने जौनपुर के राजनीतिक धरोहर को राज्यसभा का टिकट देकर बहुत ही अच्छा एवं नेक कार्य किया है।

पढ़ाई के दौरान से ही संघ से जुड़े रहे विद्यासागर जी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यासागर सोनकर पूर्वांचल के जौनपुर नगर के सुक्खीपुर मोहल्ले के मूल निवासी हैं। 21 जुलाई 1961 को जन्मे श्री सोनकर पढ़ाई के दौरान ही संघ से जुड़ गये थे। वर्ष 1985 में वह भाजपा के बूथ अध्यक्ष बनाये गये थे। इसके बाद 1989 में नगर पालिका परिषद जौनपुर से सभासद निर्वाचित घोषित हुये। इसके बाद 1996 में सैदपुर सुरक्षित संसदीय सीट से भाजपा सांसद चुने गये। तत्पश्चात वर्ष 2000 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये जिनके नेतृत्व में कई आन्दोलनों को अन्तिम रूप दिया गया।

वर्ष 2017 में बनाये गये एमएलसी

भाजपा संगठन के तमाम विभिन्न पदों सहित जनप्रतिनिधि रहते हुये विद्यासागर सोनकर आम जनमानस के बीच हमेशा सुलभ रहे। विद्यासागर को वर्ष 2017 में हार के बाद वर्ष 2018 में विधान परिषद सदस्य बनाया गया। इतना ही नहीं, वह अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश इकाई तथा काशी—गोरखपर प्रान्त में भाजपा के पदाधिकारी होने के कारण कुशल संगठनकर्ता माने जाते हैं। केशव प्रसाद मौर्य एवं स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व वाली प्रादेशिक टीम में श्री सोनकर ने प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी जिम्मेदारी से निभाया है। साथ ही वर्ष 2023 में श्री सोनकर को विधान परिषद में भाजपा का उपनेता भी बनाया गया था।

2022 में सम्भाली थी छ: यात्राओं की कमान

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में जनता तक पहुंच बनाने के लिये 6 यात्राएं निकाली थीं। इन यात्राओं में एक अहम जिम्मेदारी विद्यासागर सोनकर को सौंपी गयी थी। संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते उन्होंने चुनाव में पार्टी के अभियान को धार देने में भूमिका निभायी। अब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर उनके लम्बे संगठनात्मक सफर को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।

तमाम लोगों ने विद्यासागर जी को दी बधाई

जौनपुर जैसे छोटे शहर से निकलकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं देश की राजधानी दिल्ली की राजनीतिक पटल पर अपने अलावा परिवार एवं जनपद का नाम रोशन करने वाले श्री सोनकर को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किये जाने पर जौनपुर में खुशी की माहौल कायम हो गया है। तमाम लोगों ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें बधाई देते वाले पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना किया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, पत्रकार संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, रतन सोनकर, रामजी जायसवाल, अजय पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश तिवारी सहित तमाम शुभचिन्तकों ने श्री सोनकर को बधाई दिया।

Read More



    Channel