Breaking News

[getBreaking results="7" label="recent"]

Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

  • Samajwadi Kutiya के बच्चों ने पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक

  • समाज में ऐसा कार्य करें जो आने वाले दिनों में लोगों के लिये प्रेरणा बन जाय: Rishi Yadav

जौनपुर। समाजवादी कुटिया Samajwadi Kutiya के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान कुटिया के बच्चों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया।

Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

वर्तमान प्रदूषित वातावरण को देखते हुये Samajwadi Kutiya के बच्चों ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर प्रांगण में वृहद रूप से पौधरोपण किया। साथ ही समाज को संदेश देते हुए अपील किया कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसरों पर पौधरोपण करके प्रकृति को सहयोग प्रदान करें।

Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

उक्त आयोजन धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित Samajwadi Kutiya में हुआ जहां कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बच्चों के साथ पौधरोपण करके केक काटा और बच्चों को केक खिलाते हुए कहा कि समाज में ऐसा कार्य करना चाहिये जो आने वाले दिनों में लोगों के लिये प्रेरणा बन जाय।

Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

श्री ऋषि यादव ने आगे बताया कि इस Samajwadi Kutiya की स्थापना मार्च 2020 में तब हुआ जब कोरोना जैसी महामारी को देखते हुये लॉकडाउन लगा दिया गया था। तभी से गांव सहित आस-पास के क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार दूध, फल, बिस्कुट सहित पठन-पाठन का सामग्री निरन्तर दी जा रही है। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया के शिक्षक उमाशंकर यादव, देवीचरण जी, रमाशंकर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read More

    Channel