- सत्यम होटल को हराकर विहान सुपरकिंग बना चैम्पियन
जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर अण्डर-14 जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट वन-डे कप फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला विहान सुपरकिंग और सत्यम होटल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विहान सुपरकिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 360 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। जिसमें पीयूष सोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 17 छक्कों की मदद से 82 गेंद पर 151 रनों की शानदार पारी खेली।
वहीं टीम कैप्टन अनीश निषाद ने 10 चौकों और 11 छक्कों की मदद से महज 90 बालों पर 135 रन बनाया। इस सीरीज में अनीश ने लगातार चौथा शतक जड़ा। सत्यम होटल टीम के गेंदबाज आराध्य ओझा ने 2 विकेट अपने नाम किया। जवाब में उतरी सत्यम होटल टीम की तरफ से अनूप यादव ने 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से सिर्फ 60 गेदों पर 118 रन बनाया। शिवम मिश्रा ने 39 गेंद पर 71 रन बनाये और हामिद ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं आकाश तरे 3 और सत्यम यादव ने 2 विकेट लिया। यह फाइनल मैच विहान सुपरकिंग ने 5 रनों से सत्यम होटल को हराकर चैम्पियन बना।
इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने विहान सुपरकिंग के पीयूष सोनी को मैन आफ द मैच देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने और भारतीय टीम में खेलेने के लिये प्रेरित किया। कहा कि भविष्य में कभी भी किसी भी चीज की जरूरत हो, मैं आपके सहयोग के लिये हमेशा तत्पर रहूंगा। विशिष्ट अतिथि निखिलेश सिंह और संरक्षक प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कमेंटेटर तालिब, बृजेश व राजू रहे। इस अवसर पर कोच गुलाब निषाद, विजय गुप्ता, अभय सिंह, किरमानी जी, पंकज निषाद घंटी, संजय यादव, सर्टी सिंह, विवेक सिंह, प्रमोद यादव, इरशाद अहमद, शिवबाबू सेठ, प्रताप सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, अखिलेश निषाद, कलेन्दर बिन्द, विश्वजीत सिंह, अशफाक अहमद, अवनीश राय आदि उपस्थित रहे।

