- 2027 से पहले छोटे दलों को लेकर भामासपा यूप में बदलेगा समीकरण: रामधनी बिन्द
शुभम जायसवाल
लखनऊ। भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात किया। इस दौरानल आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता से परेशान है। हर रोज पिछड़े समाज के लोगों की हत्या हो रही है। हर जगह गरीबों को शोषण किया जा रहा है।
2027 में भाजपा सरकार को उखाड़कर आम जनता भारतीय मानव समाज पार्टी व भागीदारी न्याय मोर्चा पीडीए की सरकार बनाएगी। श्री बिन्द ने कहा कि भारतीय मानव समाज पार्टी 2022 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिह से मुलाकात करके उनके नेतृत्व में भारतीय मानव समाज पार्टी ने हिस्सेदारी मोर्चा के साथ 8 दलों को लेकर बीजेपी के साथ कार्य किया जिससे पूर्वांचल में 4 प्रतिशत वोट मिले।
श्री बिन्द ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी ने अति पछड़े समाज के नेताओ छोटे दलों को साथ लेकर चलती है तो समाजवादी पार्टी पीडीए की सरकार बनेगी। कोई रोक नहीं सकता है। वर्तमान में भारतीय मानव समाज पार्टी ने भागीदारी न्याय मोर्चा बनाया है जिसमें राष्ट्रीय उदय पार्टी, वीर फूलन देवी जन संगठन सहित अन्य दल हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 15 सितम्बर को को लखनऊ में विधानसभा घेराव होगा। सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू सहित अन्य मुद्दों के साथ हुई मुलाकात के दौरान श्री बिन्द के साथ राष्ट्रीय उदय पार्टी, वीर फूलन देवी जन संगठन के पदाधिकारियों के अलावा भारतीय मानव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश बिन्द, जितेन्द्र सरोज, राज नारायण बिन्द, भैय्या लाल बिन्द, आशीष सरोज, रामानुज निषाद सहित अन्य साथी उपस्थित थे।