Breaking News

[getBreaking results="7" label="recent"]

Jaunpur News: अतुल्या ने परिवार का नाम किया रोशन, मिला 99.5 प्रतिशत अंक

Jaunpur News

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के सदर तहसील क्षेत्र के आलमगंज निवासी प्रबन्धक शैलेन्द्र प्रताप सिंह की नातिन अतुल्या सिंह ने परिवार का नाम रोशन किया है।

प्रबन्धक शैलेन्द्र प्रताप सिंह की नातिन है अतुल्या

बता दें कि अतुल्या सिंह नेहरू आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक शैलेन्द्र प्रताप सिंह नातिन व गुंजन की पुत्री है। अतुल्या सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल करके परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।

अपने नाना के जिले का भी नाम किया रोशन

उक्त जानकारी देते हुए शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरी पुत्री गुंजन सिंह की शादी सुल्तानपुर जिले के उतुरी गांव निवासी सर्वेंद्र सिंह के साथ हुई है। गुंजन की पुत्री अतुल्या ने इस वर्ष की जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अतुल्या ने सुल्तानपुर जिले के साथ ही अपने नाना के जिले जौनपुर का भी नाम रोशन किया है।

Read More



    Channel