Breaking News

[getBreaking results="7" label="recent"]

जौनपुर में असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, शस्त्र बरामद

Jaunpur News

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जिला जौनुपर के थाना सरायख्वाजा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने फैक्ट्री का संचालन करने वाला 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अनापुर चौराहे के निकट राजेश वेल्डिंग शॉप से अवैध असलहां बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

ये हुआ बरामद

पुलिस के अनुसार पुलिस ने मौके से एक 32 बोर पिस्टल (बिना मैगजीन), एक 315 बोर देशी तमंचा, 7 पिस्टल बाडी, 12 अर्धनिर्मित मैगजीन कवर, 5 स्लाइड, 8 नाल जिसमें 4 निर्मित और 4 अर्धनिर्मित है, 10 रिपिट, मशीन 1, 2 ग्रिन्डर, 2 ड्रील मशीन, 1 डिग्री कंपास, 2 हथौड़ी, 1 पिलास, 1 सिलाई रिंच बरामद किया।

दुकान मालिक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार दुकान मालिक संजीव बिंद उर्फ संजू पुत्र राजेश बिंद निवासी जमुहाई थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार करते हुए बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 78/25 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में विनय प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा, रामजनम यादव, प्रभारी एसओजी, उ.नि. राहुल रंजन थाना सरायख्वाजा, उ.नि. संजय कुमार सिंह एसओजी, उ.नि. आशुतोष गुप्ता एसओजी, हे.का. वीरेन्द्र यादव, हे.का. दिनेश यादव, का. मनोज कुमार थाना सरायख्वाजा, हे.का. संदीप सिंह, हे.का. औंरगजेब खान, हे.का. विक्रम सिंह रघुवंशी, का. अमित कुमार यादव, का. आनंद कुमार सिंह एसओजी जनपद जौनपुर शामिल रहे।

Report: Virendra Yadav

Read More



    Channel