जौनपुर। टीम इण्डिया के स्टार क्रिकेटर व बेहतरीन बल्ले रिंकू सिंह का रिश्ता उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज से तय हो गया है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। बता दें कि सांसद प्रिया सरोज व रिंकू सिंह कुछ महीनों से एक-दूसरे से बात कर रहे हैं।
सहेली के पिता ने क्रिकेटर से कराई मुलाकात
पूर्व में क्रिकेटर रहे एक व्यक्ति ने सांसद प्रिया सरोज की मुलाकात क्रिकेटर रिंकू सिंह से कराई थी। वह क्रिकेटर प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता हैं।
भाजपा प्रत्याशी को हराकर प्रिया बनीं सांसद
मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज ने 2024 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 35850 वोट से हराकर सांसद बनीं हैं। प्रिया सरोज के पिता तुफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें... जौनपुर के दामाद बनेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह!, जानिये रिंकू सिंह ने क्या कहा
1 साल 10 महीने छोटी हैं प्रिया सरोज
बता दें कि सांसद प्रिया सरोज का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 23 नवम्बर 1998 को हुआ है। प्रिया सरोज करीब 26 साल की हैं। वहीं किक्रेटर रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ में 11 अक्टूबर 1997 को हुआ है। प्रिया सरोज रिंकू सिंह से करीब 1 साल 10 महीने छोटी हैं।