Breaking News

[getBreaking results="7" label="recent"]

Jaunpur: असहायों की मदद करना सच्ची सेवा: डॉ. विकास यादव

jaunpur news

  • जेसीआई ने सरैया गांव में किया ऊनी वस्त्र व कम्बल वितरण

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मौसम अनुरूप वृहद ऊनी वस्त्र और कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सरैया धर्मापुर में किया गया।

मुख्य अतिथि सर्जन डॉ. विकास यादव ने बताया कि जरूरतमन्दों को ऊनी वस्त्र और कम्बल वितरित कर जेसीआई संस्था बहुत ही पुनीत कार्य कर रही है। असहायों की मदद करना सच्ची सेवा होती है। इस दौरान डा. विकास यादव ने उपस्थित लोगों को ठण्ड से बचने के कई तरीके बताएं।

मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने गरीबों की सेवा को सच्ची सेवा बताया और मानवता की सेवा करने के लिये संस्था के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। संस्थाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने अतिथियों के साथ सभी ग्रामवासियों का स्वागत किया।

सचिव सतीश जायसवाल ने जेसीआई को मानवता की सेवा की एक अग्रणी संस्था बताया। कोषाध्यक्ष प्रशान्त सिंह लकी ने बताया कि जरूरतमन्दों की सेवा के लिये धन की कमी आड़े नहीं आएगी। पूर्व ग्राम प्रधान राममूरत ने बताया कि संस्था के सहयोग के लिये मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। संयोजक श्रेश सेठ व रंजीत सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।

इस अवसर पर संस्था के सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, पंकज राय (मंटू जी), नीरज राय (चिंटू जी), राजबहादुर यादव, साहब लाल यादव पूर्व प्रधान, जोगिंदर राय गिरी, मुन्नू राय, प्रभात राय, शिव राय, विजय शंकर राय, नीरज राय, श्रीचंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Read More



    Channel